Dividend Dates का जानें पूरा खेल. Ex-Date से पहले Share खरीदना क्यों जरूरी?

Dividend Dates का क्या है? खेल Dividend कैसे मिलता है? जानिए पूरी Process, Ex-Date, Record Date, Payment Date, Tax Rules और Dividend Strategy. Beginners के लिए आसान Guide.

Dividend कैसे मिलता है?

Dividend मिलने की पूरे Process को हमने यहाँ पर 6 Steps में बांटा है. जिसमें आपको विशेषरूप से Dividend Dates को ध्यान रखना है, जिसका Stepwise विवरण निम्न है:

Step 1: Board of Directors की Meeting

Company का Board of Directors मीटिंग करता है और यह Decide करता है कि इस वर्ष कितना Dividend दिया जाना है. इसके साथ ही मीटिंग में Record Date और Ex-Dividend Date भी घोषित की जाती हैं.

कंपनी Dividend को दो तरह से Decide करती है. Amount Per Share – Dividend Decide करने का पहला तरीका है. जैसे ₹5 Per Share.

Face Value के % में Dividend दिए जाने का दूसरा तरीका है. जैसे 250% (₹2 Face Value पर ₹5 का Dividend).

Step 2: Public Announcement

Company BSE और NSE पर Official Announcement करती है. इस Announcement में Dividend Amount, Record Date और Payment Date रहती है.

Step 3: Ex-Dividend Date

डिविडेंड में Ex-Dividend Date सबसे महत्वपूर्ण होता है.

यह Record Date से 1 Trading Day पहले की होती है क्योंकि Settlement T+1 के बाद होता है. जब आप इस Date से पहले Shares खरीदे होंगे तब ही शेयर्स आपके Demat अकाउंट में होंगें और आपको Dividend मिलेगा.

Ex-Date पर या बाद में खरीदने पर Dividend नहीं मिलता है. Ex-Date पर Stock Price आमतौर पर Dividend Amount के बराबर गिरता है.

Step 4: Record Date

Record Date वह Date होती है, जिस Date को Shareholders के Demat Account में उस कंपनी के Shares होते हैं, जो कंपनी डिविडेंड Announce करती है. Record Date ही डिविडेंड प्राप्त करने की असली Eligibility Date है.

Step 5: Dividend Payment Date

Record Date के 30-45 दिन के अंदर Dividend शेयरहोल्डर्स के Registered Bank Account में Credit हो जाता है.

Step 6: Tax Deduction (TDS)

₹5,000 से ज्यादा Dividend पर Company 10% TDS काटती है और बाकी शेयरहोल्डर्स के Account में आता है. शेयरहोल्डर्स को Income Tax Return में इसे Declare करना होता है.

Unclaimed Dividend — क्या होता है?

अगर 7 साल तक Dividend Claim नहीं किया गया तो वह IEPF (Investor Education and Protection Fund) में Transfer हो जाता है. Unclaimed Dividend को IEPF की Website पर Apply करके Claim किया जा सकता है.

Dividend की Important Dates

डिविडेंड में सारा खेल Dividend Dates का होता है. निश्चित Date से पहले या उस Date तक शेयर्स आपके डीमैट खाते में हैं तो आपको डिविडेंड मिलेगा अन्यथा नहीं मिलेगा. नीचे टेबल में Dividend से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण Dividend Dates का विवरण दिया गया है:

Dividend DateDate का क्या मतलब है?Investor के लिए क्या जरूरी है?
Declaration Dateइस Date को कंपनी Dividend Announce करती है.इस Date को इन्वेस्टर को पता चलता है कि उसे  कितना Dividend मिलेगा?
Ex-Dividend Dateइस Date को शेयर खरीदने पर Dividend नहीं मिलता है.Dividend चाहिए तो इस Date से पहले शेयर खरीदना जरूरी है.
Record Dateकंपनी इस Date को कट ऑफ डेट निर्धारित करती है और तय करती है कि किसे Dividend देना है?इस दिन आपके नाम शेयर है, तो आप Dividend पाने के लिए Eligible हैं.
Payment Dateजिस Date को Dividend आपके बैंक अकाउंट में आता है.इस Date को पैसा आपके डीमैट खाते से लिंक बैंक अकाउंट में Credit हो जाता है.

Buy Before Ex-Date → Hold till Record Date → Get Dividend on Payment Date

ऊपर दी गई डिविडेंड की Important Dividend Dates को एक उदाहरण से समझें. मान लीजिए किसी कंपनी ने निम्न Dates को Announce किया :

  • Declaration Date: 1 मार्च
  • Ex-Date: 10 मार्च
  • Record Date: 11 मार्च
  • Payment Date: 25 मार्च

इसका मतलब है कि यदि आपने 9 मार्च या उससे पहले उस कंपनी का शेयर खरीदा है तो आपको Dividend मिलेगा और यदि आपने 10 मार्च या बाद में उस कंपनी का शेयर खरीदा तो आपको Dividend नहीं मिलेगा.

यदि आप निश्चित तौर पर डिविडेंड पाना चाह रहे हैं तो आपको हमेशा Ex-Dividend Date से कम से कम 2 Trading days पहले Shares खरीदने चाहिए. इससे Settlement का कोई Risk नहीं रहता है.

भारत में General Dividend Season

भारत में सामान्य तौर से कंपनी छमाही और वार्षिक आधार पर डिविडेंड अनाउंस करती हैं. कुछ कंपनी इंटिरिम डिविडेंड भी देती हैं तथा कुछ कंपनी अपनी जनरल मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार भी डिविडेंड देती है. इन सभी डिविडेंड को नीचे तालिका से आप और अधिक स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं:

MonthTrendDetail
Jan–MarInterim Dividends इस तिमाही में PSU और Large Cap कंपनी Interim Dividends देती हैं.
Apr–JunFinal Dividendsभारत में फाइनेंसियल इयर मार्च में समाप्त होता है, इसलिए इस Season में कम्पनीज Final Dividends देती हैं.
Jul–SepAGM-Based Dividendsजब कंपनी अपनी आम वार्षिक बैठक (AGM) में कोई डिविडेंड देती है तो उसे AGM-Based Dividends कहते हैं.
Oct–DecSpecial / Interim Dividendsइस तिमाही में भारत में Festive Season रहता है. बहुत सारी इस तिमाही में अपने इन्वेस्टर्स को Special / Interim Dividends देती हैं.

Dividend Dates को कैसे Track करें?

NSE/BSE की वेबसाइट Dividend Dates को Track करने के लिए सबसे ऑथेंटिक सोर्स हैं.

nse india.com → Corporate Actions → Dividends section। Official और accurate data मिलता है।

NSE की वेबसाइट पर Dividend Dates को Track करने के लिए यहाँ क्लिक करें.

BSE की वेबसाइट पर Dividend Dates को Track करने के लिए यहाँ क्लिक करें.

Ex-Dividend Date पर Stock Price क्यों गिरता है?

यदि Ex- Dividend Date से पहले Stock Price ₹500 है, तो उस समय इसमें Dividend Include होता है. इससे Buyers को Dividend मिलेगा इसलिए स्टॉक प्राइस ज्यादा होता है. और

Ex-Dividend Date पर (या बाद में) Stock Price ₹472 हो जाता है, क्योंकि अब स्टॉक प्राइस से ₹28 का Dividend निकल गया. अब Buyers को Dividend नहीं मिलेगा, इसलिए स्टॉक प्राइस उतना गिर जाता है.

यह एक Natural Adjustment होता है अर्थात न लाभ होता और न हानि होती है.

Dividend के प्रकार

कंपनी विभिन्न प्रकार से अपने शेयरहोल्डर को डिविडेंड देती है. कंपनी द्वारा अपने शेयरहोल्डर को दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के डिविडेंड का विवरण निम्न है:

Dividend Dates
Dividend Dates

Cash Dividend

यह सबसे Common प्रकार का डिविडेंड होता है. इसमें कंपनी सीधे आपके Bank Account में डिविडेंड की धनराशि ट्रान्सफर करती है. इसमें Dividend Amount Per Share होता है, जैसे ₹5/Share.

Stock Dividend

Stock Dividend वह डिविडेंड होता है जिसमें कंपनी कैश की जगह अपने शेयरहोल्डर को Extra Shares देती है, इन Extra Shares को Bonus Shares कहा जाता है. इससे Company का Cash बाहर नहीं जाता और कंपनी में इन्वेस्ट रहता है. इससे कंपनी और शेयरहोल्डर दोनों को लाभ होता है.

इस डिविडेंड में शेयरहोल्डर को कोई Immediate Cash नहीं मिलती है.

जैसे किसी कंपनी ने 1:2 Bonus Shares का डिविडेंड घोषित किया है तो इसका अर्थ यह है कि कंपनी अपने शेयरहोल्डर को हर 2 Shares पर 1 Extra Share देगी.

Interim Dividend

जब कंपनी द्वारा Financial Year के बीच में ही डिविडेंड Declare किया जाता है तो इस प्रकार के डिविडेंड को Interim Dividend कहा जाता है. कहने का अर्थ यह है कि यह डिविडेंड Annual Accounts Finalize होने से पहले Mid-Year में दिया जाता है.

TCS और Infosys जैसी IT कम्पनीज अक्सर Interim और Final Dividend दोनों देती हैं.

Final Dividend

Final Dividend वह डिविडेंड होता है जो Financial Year खत्म होने के बाद कंपनी द्वारा दिया जाता है. यह डिविडेंड Annual General Meeting (AGM) में Shareholders की Approval के बाद दिया जाता है.

ज्यादातर कम्पनीज साल में एक बार Final Dividend देती हैं.

Special Dividend

जब कंपनी को Exceptional Profit होता है या कंपनी ने कोई बड़ी Asset बेची हो तो उस समय कंपनी अपने शेयरहोल्डर को Special Dividend देती है. यह Irregular और One-Time होता है.

Property Dividend

Property Dividend में कंपनी Cash या Shares की जगह अपने शेयरहोल्डर को Physical Assets देती है. भारत में यह डिविडेंड Very Rare है.

Dividend Yield vs Dividend Per Share — क्या फर्क है?

ConceptFormulaExampleUse
Dividend Per Share (DPS)Total Dividend ÷ Total Shares₹10 per shareActual Amount पता करने के लिए
Dividend YieldDPS ÷ Current Price × 100₹10 ÷ ₹500 × 100 = 2%Investment पर Return Compare करने के लिए
Dividend Payout RatioDividends ÷ Net Profit × 100₹500 Cr ÷ ₹2000 Cr = 25%Company कितना Profit बाँट रही है
Dividend CoverEPS ÷ DPS₹50 ÷ ₹10 = 5xDividend कितना Sustainable है

Ideal Dividend Stock

वैसे तो शेयर बाज़ार में कुछ आइडियल नहीं होता है, परन्तु Ideal Dividend Stock के कुछ पैरामीटर्स होते हैं, जिन्हें नीचे दिया जा रहा है-

Yield 2-6%, Payout Ratio 30-60%, Dividend Cover 2x+, और Dividend की Consistent History होनी चाहिए.

Top Dividend Paying Stocks

नीचे दिए जा रहे Stocks सिर्फ Illustrative Examples हैं. ये स्टॉक्स Past Dividend History के आधार पर दिए जा रहे हैं. यह किसी भी प्रकार से Investment Recommendation नहीं है. Invest करने से पहले Current Data और SEBI Registered Advisor से सलाह अवश्य लें.

CompanySectorDividend Yield (Approx)
Coal IndiaMining / PSU~7-9%
ONGCOil & Gas / PSU~5-7%
Power Grid CorpPower / PSU~5-6%
ITC LimitedFMCG / Conglomerate~3-5%
NTPCPower Generation~4-6%

Good Dividend Stock की पहचान कैसे करें?

Good Dividend Stock की पहचान करने के लिए कई पैरामीटर्स हैं, जिनके ध्यान में रखना बहुत जरूरी है. कौन सा पैरामीटर कितना महत्वपूर्ण है उसका विवरण निम्न है:

ParameterImportance
10+ साल की Consistent Dividend HistoryMost Important
Dividend Growing Over Time (DGR)  Very Important
Strong Free Cash FlowImportant
Payout Ratio 30-60%Sustainable
Low DebtSafety

Dividend Yield Trap vs Genuine High Yield

यहाँ पर यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि High Dividend वास्तव में Genuine है या कहीं ये Trap तो नहीं है.

Dividend Yield TrapGenuine High Yield
मान लीजिए कि किसी Stock ने ₹5 का Yield Declare किया और Stock Price ₹100 है, फिर Stock Price गिरकर ₹50 हो गया. ₹5 Dividend का Yield पहले 5% था, अब 10% दिख रहा है, लेकिन ₹50 का Capital Loss हो गया. इस प्रकार का High Yield Stock Weakness का Sign हो सकता है.PSU Companies जैसे Coal India, ONGC Genuinely High Dividend देती हैं, क्योंकि इनका Business Stable, Cash Flow Strong और Government को भी Dividend चाहिए. ऐसे में इन कम्पनीज का High Dividend Yield वास्तव में Genuine होता है.
High Yield + गिरता हुआ StockSustainable Yield + मजबूत Business

FAQ Section

Q: Dividend पाने के लिए शेयर कब खरीदना चाहिए?

A: Dividend पाने के लिए Ex-Dividend Date से पहले शेयर खरीदना होता है. यदि आपने Ex-Date या उसके बाद शेयर खरीदा, तो आपको Dividend नहीं मिलेगा।

Q: क्या Record Date पर शेयर होना जरूरी है?

A: हाँ, Record Date पर आपके Demat Account में शेयर होना जरूरी है. लेकिन Practical Rule यह कहता है कि Ex-Date से पहले खरीदना जरूरी है, तभी Record Date तक शेयर आपके Demat Account में आ पाएंगे.

Q: क्या Ex-Dividend Date पर शेयर खरीदने पर Dividend मिलता है?

A: नहीं मिलता है. Ex-Date से Stock “Ex-Dividend” हो जाता है, यानी नए Buyer को Dividend का अधिकार नहीं मिलता है.

Q: Dividend पर कितना Tax लगता है?

A: यदि कुल Dividend ₹5,000 से ज्यादा है, तो कंपनी 10% TDS काटती है. इसके अलावा आपको इसे Income Tax Return में “Income from Other Sources” में Declare करना  जरूरी होता है.

Q: क्या सिर्फ High Dividend Yield देखकर शेयर खरीदना सही है?

A: कभी नहीं. High Yield कई बार Dividend Trap हो सकता है.

उदाहरण: गिरता हुआ Stock + Same Dividend = Artificially High Yield

Q: Dividend Bank Account में कब आता है?

A: आमतौर पर Record Date के 30–45 दिनों के अंदर Dividend आपके Registered Bank Account में Credit हो जाता है.

Q: क्या Long-Term में Dividend Investing अच्छा है?

A: हाँ, अगर सही Stocks चुने जाएं. इसके लिए प्रोफेशनल एक्सपर्ट की राय लेना बहुत जरूरी है. इससे Regular Income, Compounding (Reinvestment से) और Retirement Planning में मदद मिलती है. ITC Limited, Coal India Limited ऐतिहासिक रूप से Consistent Dividend देती रही हैं.

Disclaimer:  यह आर्टिकल केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है. निवेश से पहले SEBI-Registered Financial Advisor से परामर्श अवश्य लें. Share Market में निवेश जोखिम के अधीन है.

Dividend Trap क्या होता है? इससे कैसे बचा जा सकता है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get 30% off your first purchase

X
Scroll to Top