क्या बिना काम किए हर महीने ₹20,000–₹50,000 कमाया जा सकता है?
हाँ. Dividend Investing के जरिए यह पूरी तरह संभव है. भारत में हजारों निवेशक सिर्फ Dividend से ‘Salary जैसी Income’ कमा रहे हैं — वो भी बिना शेयर बेचे.

Dividend क्या है?
जब कोई Company Profit कमाती है, तो वह Company उस Profit का एक हिस्सा अपने Shareholders को देती है, इसी को Dividend कहते हैं. यह Shareholders को सिर्फ इसलिए मिलता है क्योंकि Shareholders के पास उस Company के Shares हैं.
आपको कुछ करना नहीं होता है — बस Record Date से पहले Company के Shares खरीदे हों और पैसे सीधे आपके Bank Account में आ जाते हैं.
डिविडेंड Passive Income का सबसे सरल और Legal तरीका है.
Dividend क्यों मिलता है?
अब प्रश्न उठता है कि डिविडेंड क्यों मिलता है? इसके मिलने के 3 आधार हैं:

आप Company के Owner हैं
जब आप किसी कंपनी के Share खरीदते हैं, तो आप एक प्रकार से Company में हिस्सेदारी प्राप्त कर लेते हैं या यूँ कहें कि आप शेयर के बराबर कंपनी के मालिकाना हक़दार हो जाते हैं. यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा किसी Business में Partner हों और पार्टनरशिप के हिसाब से Profit में हिस्सा मिले.
Company की Policy
Mature और Profitable Companies अपने Shareholders को Company की Policy के तहत Regular Dividend देती हैं. इसे कंपनी Investor Confidence बनाए रखने के लिए यूज़ करती है. Investor का Confidence कंपनी के प्रति एक Trust Signal होता है.
Retained Earnings
Company अपना Total Profit रखती नहीं है. कुछ Profit Business में Reinvest होता है, कुछ डिविडेंड में बंट जाता है. कितना Profit Business में Reinvest होगा और कितना डिविडेंड में बांटा जायेगा? यह Ratio हर Company अलग – अलग Decide करती है.
Dividend Investing के फायदे
Dividend Investing सिर्फ “Extra Income” नहीं बल्कि wealth creation + stability + income planning का Powerful Combination है. Dividend Investing के फायदे निम्न हैं:

Passive Income — बिना काम किए आय होती है
डिविडेंड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपको बिना काम किए Regular Cash Flow मिलता है, जिसके लिए आपको शेयर बेचने की जरूरत नहीं होती है.
मान लीजिये आपका ₹50 लाख का Portfolio है, जिस पर Average Dividend Yield 6% है. इस प्रकार आपको ₹3 लाख की Annual Income या ₹25,000 Monthly Income प्राप्त होगी.
जिसे आप रिटायरमेंट लोग “Salary-Like Income” की तरह यूज़ कर सकते हैं.
Market गिरने पर भी डिविडेंड मिलता है
Market गिरने पर Stock Price गिर जाता है, परन्तु यदि Company Strong है तो उसका डिविडेंड इनकम जारी रहता है. जिससे इन्वेस्टर्स Panic Selling नहीं करते हैं.
डिविडेंड Stocks Bear market में Non- Dividend Stocks की तुलना में 20–30% कम गिरते हैं.
IT Stocks या FMCG Stocks Market Crash में भी डिविडेंड देते हैं.
Dividend Reinvestment
Dividend Reinvestment (DRIP) सबसे Powerful Concept है. इसमें Compounding का लाभ मिलता है, जिससे लाभ बढ़ जाता है.
यदि ₹10 लाख को आपने 10% ग्रोथ के साथ Investment किया और उस पर 3% Dividend मिलता है तो :
| Scenario | 20 साल बाद इन्वेस्टमेंट की वैल्यू |
| यदि Dividend खर्च किया | ₹67.3 लाख |
| यदि Dividend Reinvest किया | ₹1.06 करोड़ |
इस प्रकार Dividend Reinvestment (DRIP) से ₹38.7 लाख की Extra Wealth बनेगी.
Retirement Planning के लिए Ideal है.
Retirement में आपको Regular Income चाहिए होती है, न कि Growth. Dividend Investing यहाँ Perfect Fit है.
Company की Financial Health का Indicator
यदि कोई कंपनी Dividend देती है जिसका अर्थ है कि:
- कंपनी Profit में है
- कंपनी का Cash Flow Strong है और
- कंपनी का Management shareholder-friendly है.
ITC जैसी कम्पनीज 80–85% Profit Payout करती हैं. TCS / Infosys जैसी आईटी कम्पनीज Consistent Dividends के साथ Buy Back भी करती हैं, जिससे इन कम्पनीज को “Dividend Aristocrats” कहा जाता है.
यदि कोई Company 10–20 साल से लगातार डिविडेंड दे रही है, तो उसका Business Model मजबूत है.
FD से ज्यादा Return
FD Safe है, लेकिन इसमें Growth Limited है वहीं Dividend + Capital Appreciation से ज्यादा Return मिलता है.
| Investment | Return |
| FD | 6–7% |
| Dividend Stocks | 8–15% (long-term total return) |
ग्रो डाइजेस्ट के अनुसार Dividend Reinvestment से कुछ Cases में CAGR 20–27% तक भी देखा गया.
Dividend Investing आपको कम Risk में regular income + long-term compounding देता है, जो Wealth Creation का सबसे Stable तरीका है.
Dividend पर Tax
Dividend पर कितना Tax लगता है? TDS कब कटता है? और ITR में कैसे दिखाएं? जैसे सवालों का जवाब आप यहाँ जानेगें.
2020 के बाद New Tax Rules
2020 से पहले डिविडेंड पूरी तरह से Tax-Free था, क्योंकि Company DDT (Dividend Distribution Tax) पहले ही भरती थी. सरकार ने Budget 2020 से यह बदल दिया है. अब डिविडेंड आपकी Income में जुड़ता है और आपके Income Tax Slab के हिसाब से टैक्स लगता है. साथ में Company 10% TDS भी काटती है.
TDS Rules — कब और कितना?
| Dividend Amount/Condition | TDS Rate | Details |
| ₹5,000 तक Dividend (एक Company से) | No TDS | ₹5,000 तक Dividend पर कंपनी TDS नहीं काटती है. |
| ₹5,000 से ज्यादा Dividend — Resident Indian | 10% TDS | PAN Registered हो तो |
| ₹5,000 से ज्यादा Dividend — PAN नहीं है | 20% TDS | PAN Registered न होने पर, इसीलिए PAN Link होना बहुत जरूरी है |
| Non-Resident Indian (NRI) | 20% TDS | DTAA के तहत कम हो सकता है |
| Form 15G/15H submit किया हो | No TDS | Income Taxable Limit से कम हो |
नोट: Mutual Fund के Dividend Option में IDCW Tax लागू होता है.
कंपनी द्वारा काटा गया TDS आपके Form 26AS में दिखता है. ITR भरते समय यह TDS आपके Due Tax के सापेक्ष Automatic Adjust हो जाता है. यह एडजस्टमेंट आपकी इनकम स्लैब के अनुसार होता है. यदि TDS में Extra Tax कट जाता है या आपको Refund आ जाता है.
Income Tax Slab के हिसाब से Final Tax
डिविडेंड में Income Tax Slab के हिसाब से Final Tax लगता है. यह हर साल सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता है. Latest Income Tax Slab जानने के लिए क्लिक करें.
Tax-Efficient Dividend Strategy
Growth Option vs IDCW Option — Long Term में Growth Option बेहतर होता है.
ELSS या Growth Mutual Funds में Reinvestment Tax-Efficient है
Dividend Stocks को Retirement Portfolio के लिए रखें (Lower Tax Slab में)
NPS में Dividend से मिले पैसे Invest करें, इससे Tax Benefit भी मिलेगा.
ITR में Dividend कैसे दिखाएं?
वर्तमान समय में ITR-1 या ITR-2 में Schedule OS में डिविडेंड दिखाना पड़ता है. इनकम टैक्स की वेबसाइट पर “Income from Other Sources” में Dividend Income Declare करें और Total Annual Dividend Amount भरें.
Dividend में Tax Saving कैसे करें?
डिविडेंड इनकम को Spouse या HUF में बांटने से Overall Tax Liability कम हो सकती है. यहाँ पर यह विशेष रूप से ध्यान देने लायक है कि Spouse या HUF की Income Lower Slab में होने से लाभ मिलता है. लेकिन यह Legally और Properly Structured होना चाहिए जिसके लिए आप CA की सलाह अवश्य लें.

FAQs Section
प्रश्न: डिविडेंड कहाँ Credit होता है?
उत्तर: Demat Account से लिंक्ड Bank Account में डिविडेंड ECS/NEFT के द्वारा क्रेडिट होता है.
प्रश्न: Dividend Credit का पुराना तरीका क्या है?
उत्तर: Dividend Credit का पुराना तरीका Dividend Warrant है. इसमें पहले Physical Cheque या Warrant भेजा जाता था. जिसे Bank में जाकर Cash कराना होता था.
प्रश्न: Form 15G/15H कब भरें?
उत्तर: अगर आपकी Total Income Taxable Limit से कम है, हो तो Financial Year शुरू होने पर Company को Form 15G/15H भर कर देना होता है. इसको देने से कंपनी द्वारा डिविडेंड देते समय आपका TDS नहीं काटा जायेगा.
प्रश्न: Form 15G/15H किसके लिए होते हैं?
उत्तर: Form 15G 60 साल से कम उम्र के लिए और 15H 60 साल से ऊपर अर्थात Senior Citizen के लिए होते हैं .
प्रश्न: DTAA क्या होता है? उत्तर: NRIs के लिए India और कई देशों के बीच Double Taxation Avoidance Agreement है। इससे NRIs के लिए Tax Rate कम हो जाता है.
डिविडेंड के बारे में Latest News के लिए NSE और BSE की वेबसाइट चेक करें .
NSE की वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करें.
BSE की वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करें.
